मिर्जापुर। सक्तेशगढ़ कुठिलवा मोड़ पर रविवार को कमल फिटनेस जिम सेंटर का उद्घाटन मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उत्तर प्रदेश आशीष पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरण तथा सुविधाओं से सुसज्जित यह जिम युवाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहाकि यह जिम व्यायाम और शरीर के फिटनेस के लिए बेहतर है। मौके प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह , अजय सिंह छोटू पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र प्रसाद उर्फ टोपी, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल,प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश सिंह, प्रदेश सचिव किसान मंच गुद्दर पाल, मुन्नर सिंह पटेल,प्रदेश सचिव शिक्षक मंच सुजीत पटेल, अवधेश पटेल, दिलीप सिंह विधानसभा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पटेल, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित सिंह एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने फिटनेस जिम सेंटर का किया उद्घाटन
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





