मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नवरात्र मेला के तीसरे दिन विन्ध्याचल में ड्यूटी में तैनात सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटो के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी लेते सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के साथ दिनांक 05 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा कालीखोह मन्दिर परिसर में लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरे के बारे में जानकारी लेते हुए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात अधिकारी व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मां अष्टभुजा मन्दिर, भैरव कुण्ड का भी निरीक्षण किया तथा मन्दिर के पास ही चल रहे निशुल्क भंडारे में पहुंचकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा चन्दिका मन्दिर प रामगया घाट पहुचंकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
डीएम प्रियंका निरंजन ने ने मेला क्षेत्र में देर रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए ड्यूटीरत जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





