चुनार, मिर्जापुर। भ्रष्टाचार मे लिप्त और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार के उपेक्षापूर्ण ब्यवहार के खिलाफ नवयुवक अधिवक्ता समीति के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर जम कर नारेबाजी किया। वुद्धवार को अधिवक्ता प्रवीण कुमार पाण्डेय ने समीति में तहसीलदार योगेन्द्रशरण शाह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की गई। जिस पर समीति ने विचार विमर्श करतें हुए अध्यक्ष महेन्द्र सिंह व कार्यकारिणी के सदस्यों ने तहसीलदार से मिलकर कहा कि विना प्रतिवादी पक्ष को साक्ष्य का अवसर दिये व विना प्रक्रिया का अनुपालन किये गलत ढंग से पत्रावलियो मे आदेश किया जा रहा है, जो गलत है। ऐसी स्थिति में पुर्नस्थापना प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए। लेकिन उनके द्वारा अध्य्क्ष व सदस्यो के बातो को अनसुना कर दि गया। तानाशाही रवैया व उपेक्षा पूर्ण ब्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए जमकर नारेबाजी किया और न्यायिक कार्य से विरत रहें। इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील कुमार एड0, महांत्री महेंद्र सिंह सहित बडी़ संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
तहसीलदार के उपेक्षापूर्ण ब्यवहार के खिलाफ नवयुवक अधिवक्ता समीति हुआ मुखर
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





