मीरजापुर। रक्षाबंधन के त्यौहार के दृष्टिगत जनपद की बहनों की तरफ से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मीरजापुर निवासी जो देश के विभिन्न बार्डरो पर तैनात है उन सेना के जवानों लिए प्रदेश के मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के कर कमलो द्वारा 3000 वीर जवानों के लिए हर घर तिरंगा योजना अन्तर्गत राखी व बधाई पत्र भेजा गया। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, डाली अग्रहरी उपस्थित रहें। राखी व बधाई पत्र को एक लिफाफे में भरकर हेड पोस्ट मास्टर मीरजापुर को कैबिनेट मंत्री द्वारा इस आशय से दिया गया कि वे ससमय वहां पर पहुंचाए। वीर जवानों के लिए जिलाधिकारी की तरफ से भेजा गया बधाई पत्र में कहा गया है कि आपका त्याग, साहस और निस्वार्थ सेवा हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। यह राखी हमारे विश्वास और अटूट बंधन का प्रतीक हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ्य सुरक्षित और उत्साह से भरें रहें। ‘‘जय हिन्द जय वन्दे मातरम’’।
जनपद की बहनों की तरफ से जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री के हाथों सेना के जवानों को भेजी राखी व आभार पत्र
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





