मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आए हुए पेंशनरो की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर कुल 88 दावे सुने गये जिसमें 65 मामलों का सुनवाई स्थल पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष 23 प्रकरणों को 15 दिवस में निस्तारित किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर निदेशक/संयोजक पेंशन अदालत गिरीश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भदोही बृजेश सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरजापुर डाॅ सी0एल0 वर्मा व अन्य विभागों के अधिकारीगण के साथ पेंशनर्स संघ के पदाधिकारीगण तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे।
मण्डलीय पेंशन अदालत: कमिश्नर-डीएम ने पेंशनरों की सुनी समस्याएं
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





