मीरजापुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने चुनार तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे गांवों की बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा को निर्देशित किया कि सीखड़ क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जागरूक करें और जिनके घर कच्चे हैं उन्हें समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। कछवा के रास्ते क्षेत्र में पहुंचे जिलाधिकारी ने रामगढ़ कला, सीखड़ व मगरहां, धनैता आदि गांव व बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी चुनार को निर्देशित किया कि पानी बढ़ने के दौरान जहां जहां रास्ते कट जाएं या आवागमन प्रभावित हो वहां अविलंब नावों का संचालन कराएं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से वार्ता कर पूर्व में आईं बाढ़ से प्रभावित फसलों के सर्वे के बारे में भी जानकारी ली गई, जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि राजस्व विभाग द्वारा फसल सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधीनस्थों से कहा कि किसानों की बाढ़ से प्रभावित फसलों के आकंलन में कोई लापरवाही न बरते पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी फसलों का नियमानुसार सर्वे करते उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीखड़ केे पास लगा ट्रांसफार्मर खराब है जिसपर उनके द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत चुनार को दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि कल तक अविलंब ट्रांसफर लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जल जमाव वालों स्थानों पर कीटनाशक दवाओं व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। बाढ़ राहत केंद्र मगरहां में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि कल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ एक टीम भेजकर शिविर लगाकर जरूरतमंदों का उपचार करते हुए दवाओं का वितरण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी सीखड़ राम जी मिश्रा, नायब तहसीलदार कल्पना, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाढ़ प्रभावित सीखड़ विकास खंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर डीएम ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





