दिनांकः01.12.2025 को थाना चील्ह अन्तर्गत जयशंकर फिलिंग स्टेशन पर लूट की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व थाना चील्ह पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया गया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी व प्रतिपक्षी के मध्य तेल भरवाने व पैसे के लेनदेन का मामला था जिसके लिए प्रतिपक्षी द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की गयी है । ऐसी मारपीट की घटना से आम जनमानस में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है यह एक बहुत ही निकृष्ट घटना है जिसके सम्बन्ध में पुलिस के द्वारा पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर सख्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अपराधियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु 03 टीमों का गठन करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को समुचित निर्देश दिये गये है। सीसीटीवी के फुटेज के विष्लेशण से यह स्पष्ट हो रहा है की घटना स्थल पर लूट जैसी कोई घटना नही घटित हुई है प्रतिपक्षी का घर पेट्रोल पंप के सामने ही स्थित है । पुलिस की टीमें लगातार क्रियाशील है । शीघ्र ही इस प्रकरण में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर लिया जायेगा। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
You May Also Like
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अभ्युदय 2026 का भव्य आयोजन
- April 24, 2026
- 0 Comments
चुनार, मीरजापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चुनार में फार्मडी, बीफार्म, डीफार्म, एमफार्म के…
- April 23, 2026
- 0 Comments
जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारीमीरजापुर। गुरुवार,…
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। गुरुवार, 23.04.2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थित कृषक डिग्री कॉलेज की छात्रा को उसके बहनोई अपने अन्य…



