News

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच कर अड़गड़ानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, प्रवचन मे हुए शामिल

मीरजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच कर अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने महराज अड़गड़ानंद के साथ प्रवचन सभा में भी शामिल हुए।

तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान बताया कि चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसके पूर्व हेलीपैड पर उतरने पर मुख्यमंत्री जी का विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!