News

एक दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारा का आयोजन

कछवा / मिर्जापुर। विश्व शांति एवं लोक कल्याण व उज्जवल भविष्य के लिए गायत्री प्रज्ञा मंडल जमुआ बाजार कछवा मिर्जापुर के तत्वाधान में आही स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति के प्रांगण रविवार को आयोजक कमला प्रसाद शर्मा कवि जी के देखरेख में एकदिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक कमला प्रसाद शर्मा तथा उनकी पत्नी गंगाजली देवी ने मां गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्चित व कलश पूजन कर किया। इस गायत्री महायज्ञ में क्षेत्र से आए हुए लगभग 300 श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यज्ञ का संचालन डॉक्टर बृजेश द्विवेदी ने किया।

आयोजक कमला प्रसाद शर्मा ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा मंडल द्वारा 2026 में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ करने हेतु जो संकल्प लिया गया है उसके तहत यह 56 वां गायत्री महायज्ञ है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें यज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं व क्षेत्र वासियों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से रामनारायण मास्टर ,ब्रह्मा देव यादव,खेलाड़ी सिंह, राधेश्याम सिंह, नागेंद्र नारायण द्विवेदी, गीता रस्तोगी,सावित्री सिंह, शकुंतला ,द्विज राज द्विवेदी, संजय सिंह ,इंद्रेश सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!