मनहर कवि सम्मेलन का आयोजन
चुनार, मीरजापुर। मनहर कवि सम्मेलन का आयोजन साहित्य संत धाम के प्रांगण मे मौजी जियरा एसोसिएशन व चुनार क्लब के तत्वावधान मे वुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 विजय मौर्य वअध्यक्षता कर रहे सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने माता सरस्वती व गणेश जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
काब्यपाठ का शुरुआत वाराणसी से आयी राजलक्ष्मी मिश्रा ‘ मन’ ने सरस्वती वंदना हंश वाहिनी, वीणा वाली स्वर लहरी का ज्ञान दे से की, स्थानीय कवि राजकुमार ‘ राजन’ कविता तेरा रुप विशेष, गीत छंद नवगीत सभी से मिलता है उपदेश सुनाया, अहरौरा से पधारी रुखसाना बानो ने वो उम्र भी लाजबाब थी, ये उम्र भी ला जबाब सुनाकर वाहवाही लूटी, राजलक्ष्मी ने कौन कहता है की दौलत से ही जमाना है, यहां तो खाक मे भी मोतिया है, सुरेंद्र मिश्र ‘ अंकुर’ ने बदला भारत, बदल गया पहचान रे बप्पा सुनाया, राजेश मिश्र ‘ ज्योति, ने ई चुनार हव चच्चा, एक से एक धुरंधर, समझे उसे न बच्चा, मंच संचालन कर रहे ओमप्रकाश श्रीवास्तव’ मिरजापुरी’ वारिस प्यार की होगी तो, आशिक भींग जाएगें सुनाकर तालिया बटोरे, तत्पश्चात कवि राकेश ‘ राही ‘, जयकुमार ‘ जय, सहित अन्य कवियो ने भी अपनी रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया ‘।
इस दौरान मेजर कृपाशंकर सिंह, डा0सत्यवान श्रीवास्तव, डा0 श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, दयाशंकर पाण्डेय, अफसर अली, राजेश यादव, तामिल कुरैशी आदि मौजूद रहे।


