News

नवोदय विद्यालय में 5 दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर गाइड का भव्य उद्घाटन
मीरजापुर।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर मे बुधवार, 01अरैल 2026 को गाइड के राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में 10 जिला के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे जिसमे कुल 80 गाइड प्रतिभागी प्रतिभागिता ली है। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम मड़िहान अनेग सिंह, निवर्तमान प्राचार्य राम सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य संजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि गाइड के माध्यम से छात्र छात्राएं अनुशासित एवं चरित्रवान बनना सीखते हैं। उन्होंने कहाकि आपदा में यह गाइड लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सहायता करती हैं।
गाइड प्रभारी स्वेक्षा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय में 5 दिनों तक चलेगा। जिससे प्रतिभागी आगे चलकर एक ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ, समाजसेवी नागरिक बन सकेंगे। निवर्तमान प्राचार्य राम सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य संजय सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र छात्राएं अपने अंदर क्रियात्मक एवं सकारात्मक सोच को विकसित करते है। अंत में एसडीएम ने झंडोत्तोलन कर के कार्यक्रम की शुरूआत की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक नईम मुल्लाह, ए के त्रिपाठी, डॉ विपिन सिंह, श्रीप्रकाश, वेद प्रकाश मिश्र, स्वेता आनंद, नित्याशा सिंह, संजय, एम के बरनवाल, कमलेश, ललिता, बबीता, विभा, राकेश, प्रांशु, नीरज जयसवाल, महिमा सागर, श्यामजीत, अनामिका सिंह , बबिता दुबे ,अरुण भट्ट, सुनील पाल आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!