News

मीरजापुर पुलिस को IGRS निस्तारण में प्रदेश में मिला पहला स्थान

मीरजापुर। जनपद मीरजापुर पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह मार्च 2026 की IGRS रैंकिंग में मीरजापुर को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन में संभव हो सकी अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी) नितेश सिंह के पर्यवेक्षण में कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। IGRS प्रभारी नीरज पाठक के नेतृत्व में शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई जनपद के महिला थाना सहित कई थानों ने भी मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए है। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!