News

भाकियू प्रदेश महासचिव की पत्नी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

0 कहा- जो लोग 13 वीं के दिन भोजन पकवान चलाते हैं, वह अच्छी बात नहीं
अहरौरा, मीरजापुर। धुरिया गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह की पत्नी हीरावती देवी का गत मंगलवार की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे किसानों में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। निधन की सूचना मिलने पर किसान मसीहा राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सोमवार को बाबतपुर वाराणसी से सीधे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव के गांव धुरिया अहरौरा पहुंचे और शोक संवेदना पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
 
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकट ने बताया कि यह बहुत दुःखद घटना है पंचायत के निर्णय के अनुसार जो लोग 13 वीं के दिन भोजन पकवान चलाते हैं, वह अच्छी बात नहीं है। ऐसे फिजूल के खर्ची पर रोक लगनी चाहिए। एक तरफ परिवार रोता है, तो दूसरी तरफ भोजन पकवान बनते हैं ऐसे खर्चे को रोकना चाहिए 13 वें दिन अगर हो सके, तो केवल चाय पानी की व्यवस्था किया जाए।
कहाकि 
किसानों पर आ रहे प्राकृतिक आपदा ओला वृष्टि से किसानों की फसलों के मुआवजे को लेकर हुए नुकसान पर कहा की पूरे देश की जमीन एकड़ में विभाजित करे। खेत को प्रति एकड़ जितना नुकसान हुआ उसका भरपाई सरकार दे। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!