News

अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने कचहरी मे चक्रमण कर की नारेबाजी

मीरजापुर।
चुनार, मीरजापुर। जनपद मे अधिवक्ता/प्रधान पति राजीव कुमार सिंह की निर्मम हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व मे तहसील परिसर मे चक्रमण कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौपा।

उन्होने कहाकि अधिवक्तागण शासन की नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए न्यायिक कार्य करते हुए अपराधियों के विरुद्ध खडे होते है, जिससे नाराज होकर अपराधियों द्वारा संबंधित अधिवक्ता और उसके परिवार पर हमला किया जाता है। अधिवक्तागण सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज मे निर्भीक होकर न्यायिक कार्य करते हुए समाज, प्रदेश और देश को एक दिशा दे सके।

इस दौरान महामंत्री राम विलास सिंह एड0, उपाध्यक्ष राममूरत सिंह यादव एड0, मुन्नूप्रसाद गुप्ता एड0, सुनील मिश्रा एड0, सुनील तिवारी एड0, सुनील कुमार एड0, सुनीता यादव एड0, अनवरअली एड0, राजकुमार सिंह एड0, शशिकांत मिश्रा एड0, मनोज पाण्डेय एड0, मनोज यादव एड0, वीपी सिंह एड0, राजकुमार सोनकर, संजय बिंद एड0, अनिल सिंह एड0, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी एड0, गजेन्द्र सिंह एड0, अनिल मिश्रा एड0 आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!