News

अंबेडकर जयंती पर युवाओं ने पदयात्रा निकाल समता व अधिकारों का दिया संदेश

पड़री (मीरजापुर)। पहाड़ी ब्लॉक के दाढ़ीराम ग्राम पंचायत में सोमवार को बी आर आम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और विकास संभव है। पदयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बना रहा।इस मौके पर गोपाल पाल, श्यामलाल, रामजियावन, प्यारेलाल शिवशंकर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!