News

अंबेडकर जयंती विशेष अभियान के तहत सेवा बस्ती मे घर-घर किया सम्पर्क

मीरजापुर।
भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य मे भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा विशेष बस्ती सम्पर्क अभियान के अंतर्गत बसही वार्ड में अनुसूचित मोर्चा के श्रेत्रीय मंत्री राम आसरे सरोज एवं नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर घर घर-घर सेवा बस्ती मे सम्पर्क किया।

सेवा बस्ती मे जनसंपर्क के दौरान अनुसूचित मोर्चो के श्रेत्रीय मंत्री राम आसरे सरोज ने कहा की आजादी के बाद मोदी योगी सरकार मे शोषित, वंचितो को जनकल्याण कारी योजनाओ का लाभ मिला है, सबका साथ सबका विकाश हो रहा है, बिना भेदभाव वाली मोदी योगी सरकार है।

सेवा बस्ती मे सम्पर्क के दौरान नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा की बाबा साहब के सपने को साकार मोदी। योगी सरकार कर रही है,केवल विपक्ष की पार्टीया केवल जातिवाद का जहर घोलकर, वोट लेने के जुंगाड मे रहती है, मोदी योगी सरकार मे समरस समाज, समानता के लिए लगातार जनकल्याण कारी योजनाओ को चलाया जा रहा है।

सेवा बस्ती मे जनसंपर्क मे मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष भगवान दास, शक्तिकेंद्र संयोजक राकेश मौर्य, मनोज सोनकर, दिनेश कुमार, लक्ष्मी नरायण, गोविंदा भारतीय, जालिम, शंकर लाल, शितला प्रसाद, गनेश कुमार, जयप्रकाश, गोपाल सोनकर नरेंद्र कुमार आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!