News

सीबीएसई हाईस्कूल मे शत प्रतिशत रहा परिणाम, गार्गी राज रही प्रथम

मीरजापुर। बुधवार, 15 अप्रैल को देर शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं का परिणाम मे मीरजापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय की गार्गी सिंह ने 97.2 पर प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया।

दिव्यांश पटेल ने 95.6 प्रतिशत अंक दूसरा स्थान हासिल किया तथा तीसरे स्थान पर 95.4% अंक प्राप्त कर प्रज्ञा सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। 95% अंक पाने वालों में कलश गुप्ता, पीहू बरनवाल, अनुष्का श्रीवास्तव है। इस प्रकार चौथे स्थान पर तीन लोग हैं।

पांचवें स्थान पर आलोक सिंह, रुद्रांश जायसवाल, ग्रीष्म कौर और स्तुति है। इन्होंने 94.4 अंक प्राप्त किया। देवांश सिंह, शनाया, दुआ मिश्रा, अग्रिम, रुद्रांश यादव, स्नेहा तथा शिवांग मौर्य, अंश यादव और अयान ने भी 91% से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्य मोहित चौधरी, एकेडमिक हेड आशीष प्रेरणा तिवारी, उप प्रधानाचार्य सुमिता दत्ता ने सभी विद्यार्थियों को और अध्यापकों को उचित उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!