News

गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप बढा, बेसिक विद्यालयो के समय परिवर्तन की मांग

मीरजापुर।
अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव के दृष्टिगत बेसिक विद्यालयों के समय परिवर्तन के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी के नेतृत्व मे शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया।

पत्रक मे अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद मीरजापुर में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप बढ़ गया है। जनपद की विशेष पहाड़ी व भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दोपहर के समय तापमान अत्यधिक हो जाता है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल आशंका है।
 

   कहा है कि यद्यपि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं विभागीय निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं, किंतु छात्र हित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र निवेदन है कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर पूर्वाहन 7:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक किया जाना आवश्यक है।

  पत्रक सौपने वालो मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विमलेश कुमार अग्रहरि ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!