News

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने कचहरी परिसर मे स्थित बंद डाकघर खुलवाये जाने की की मांग

सोनभद्र। मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया गया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोनभद्र में स्थित उप-डाकघर काफी लम्बे समय से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है।

  उक्त डाकघर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, नोटिस, अदालती आदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रेषण किया जाता था। साथ ही प्रवर डाक अधीक्षक मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर को भी प्रतिलिपि दिया गया।

अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहाकि वर्तमान में यह डाकघर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अधिवक्तागणों, वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अत्यावश्यक न्यायिक दस्तावेजों को भेजने के लिए अब 3-4 किमी दूर स्थित मुख्य डाकघर जाना पड़ता है, जिससे समय व धन दोनों की हानि हो रही है और न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट ने कहाकि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के समस्त सदस्यगण की ओर से आपसे अनुरोध है कि जनहित एवं न्यायिक कार्यहित में कचहरी परिसर स्थित उक्त डाकघर को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से खुलवाने हेतु संबंधित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जावे।

इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव,रामप्रसाद यादव, चतुर्भुज शर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, चंदन जायसवाल, पवन कुमार द्विवेदी, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह मौर्य, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!