News

पृथ्वी दिवस पर बालिकाओं ने किया वृक्षारोपण; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी दी जानकारी

मीरजापुर। पृथ्वी दिवस को लेकर नगर विकास विभाग द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में बाइस अप्रैल से चौबीस अप्रैल तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के निर्देश पर नगर के सिटी क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जे.सी बालिका इंटर कॉलेज और जे.सी बाल निकेतन के बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।

जहा सीएसआई मनोज सेठ द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया और उनसे फीडबैक देने के लिए भी कहा गया। विद्यालय से आए टीचरों द्वारा भी बच्चों को जानकारी दी गई और उन्होंने अपने अनुभव को सांझा किया।

बालिकाओं ने सिटी क्लब के परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत बालिकाओं को विधिक साक्षरता के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी जिला न्यायालय के तरफ से आए प्रतिनिधि जयप्रकाश द्वारा दी गई।उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे कचरा प्रबन्धन किया जाता है, उन्हें स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया।

इस मौके पर हर्ष नारायण दुबे, संकल्प पाण्डेय, अमजद, अनुपम शुक्ला, सफाई नायक, स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!