नगर के इन क्षेत्रो मे बाधित रहेगी बिजली
मीरजापुर। नगर के सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 12 मई 2026 से 15 मई 2026 तक को पटेल चौराहा से मेडिकल कालेज तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे चौड़करण कार्य में बाधक पेड़ों के कटाई एवं लाइन निर्माण कार्य हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत 33 के०वी० कोर्ट तथा हास्पिटल पोषक समय 3:00 से 6:00 बजे तक तथा 11 के0वी0 भरूहना पोषक प्रातः 09:00 से 1:00 बजे तक एवं 11 के०वी० डी०एम० आवास व सखौरा फीडर समय 06:00 बजे से 09:00 बजे तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे मोहल्ला-जिला अस्पताल, कोर्ट, भरूहना, शुक्लहा, दोमुहिया व बिसुन्दरपुर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अधिशासी अभियन्ता आर० के० यादव न अपील किया है कि उक्त अवधि हेतु पानी एवं आवश्यक कार्य पूर्व से कर लें। इस कार्य में सम्मानित उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।





