News

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 4 वरिष्ठ शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस
मीरजापुर।
मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मीरजापुर प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय मिर्ज़ापुर द्वारा संयुक्त रूप से मण्डलीय जिला चिकित्सालय, मिर्ज़ापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओ०पी०डी० कक्ष में 4 वरिष्ठ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।

समी वरिष्ठ चिकित्सकों को प्राचार्य द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित क्यों नहीं थे? जिसका लिखित स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न प्रस्तुत करने की दशा में प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!