News

अंग्रेजी एलोक्यूशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मीरजापुर।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा, कावेरी, नर्मदा एवं ब्रह्मपुत्र सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने
रेनबो, नेचर’स ब्यूटी , फ्रेंडशिप, नेवर गिव अप, बिलीव इन योरसेल्फ, और टाइम इज़ प्रेशियस जैसे प्रेरणादायक विषयों पर प्रभावशाली भाषण एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं।

विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली प्रस्तुति तथा रचनात्मक प्रॉप्स ने सभी को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास, मंच संचालन कौशल और आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!