News

6वीं के बच्चों मे मॉडल निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मीरजापुर।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए मॉडल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने समूहों में चार ऋतुएँ, प्राचीन काल का ग्राम जीवन, घरों के प्रकार तथा अंतरिक्ष के घटक जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, टीम भावना और प्रस्तुतीकरण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!