News

विज्ञान बस मे एक हफ्ते मे 11 विद्यालयों के 3456 बच्चों ने प्रयोगो के माध्यम से विज्ञान सीखा

मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा आई आई टी कानपुर के माध्यम से बनाई गयी विज्ञान बस आज आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदर पहुंची। यहां पर 127 बच्चों ने विज्ञान बस मे प्रयोगो को सिखा। बस ए एस जुबिली इंटर कॉलेज मीरजापुर मे पहुंची। जुबिली इंटर कॉलेज के 267 बच्चे एवं 37 बच्चे बी एल जे इंटर कॉलेज के बच्चों ने बस मे प्रयोगो को सिखा।

विशेषज्ञ रिंकू गंगवार ने जल परीक्षण के तरिके, तापमापी से ताप नापने के तरीके, सूक्ष्म दर्शी की कार्यविधि एवं उनके द्वारा स्लाइड को देखना, अमल, क्षार, लवण की पहचान के तरीके बताये।विशेषज्ञ ब्रिकेश कुमार ने थ्री डी प्रिंटर की कार्य विधि एवं उनके द्वारा विभिन्न संरचनाएँ बनाना, खगोलिय दूरदर्शी की कार्य विधि, वर्नियर, पेचमापी आदि के प्रयोगो को समझाया।

जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधा कांत तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, बीएलजे के आशुतोष सिंह ने बच्चों के साथ प्रयोगो को देखा। जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया की कल बस कानपुर वापस चली जाएगी। बरसात के मौसम के बाद पुनः बस के लिए डी मांड भेजा कर अन्य विद्यालयों मे भेजा जायेगा। इन दिनों मे जनपद मे एक हफ्ते मे 11 विद्यालयों के 3456 बच्चों ने विज्ञान बस मे प्रयोगो को सिखा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!