News

इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय ने विद्यालय में किया स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन

मीरजापुर। इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय द्वारा विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं टीम भावना के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिर्जापुर पब्लिक स्कूल में एक सुसज्जित स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन किया गया।

स्पोर्ट्स रूम को विभिन्न आवश्यक खेल सामग्री से सुसज्जित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों का उपयुक्त वातावरण उपलब्ध होगा तथा उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। स्पोर्ट्स रूम के उद्घाटन पर छोटे बच्चों के चेहरों पर उमंग और प्रसन्नता की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने इस सेवा कार्य को सार्थक एवं सफल बना दिया। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के प्रति इनर व्हील की सेवा भावना का प्रतीक है।

यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की सचिव रजनी गुप्ता सहित सदस्य संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!