News

एक वृक्ष 10 पुत्र सम, प्रत्येक भारतवासी करें पौधारोपण: डॉ जगदीश सिंह पटेल

मीरजापुर।
रविवार, 12 जुलाई को सहकारिता विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत जमुई बाजार स्थित सहकारिता विभाग की एमपैक्स पर वृहद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आम, जामुन, बरगद, पीपल, पाकड़ इत्यादि पौधरोपण किये गये।
पौधारोपण अभियान के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र के अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि पुराणों में आता है कि एक वृक्ष दस पुत्र सम हेलो अर्थात एक पौध का रोपण कर उसकी उसकी सेवा करना 10 पुत्रों की सेवा के बराबर माना गया है। इसलिए पौराणिक रूप से भी प्रत्येक राष्ट्रवासी को एक और अवश्य लगाना चाहिए।

जिले के सहकारिता विभाग के अधिकारी अमित पांडे, राजकुमार यादव, सोनिया, मंजूषा, धनंजय सोनकर, समिति की अध्यक्ष कुसुम लता, एवं गांव के सम्मानित प्रधान पूर्व समिति के अध्यक्ष सुजीत, सुशील सिंह एवं सभी संचालक गण तथा किसान भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा किसानों को पौध का भी वितरण किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!