News

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मे आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 21 जिलों के 110 छात्रों ने किया प्रतिभाग

मीरजापुर।
बुधवार, 15 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कलां में विज्ञान कला और सामाजिक विज्ञान का भव्यप्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, विशिष्ट अतिथि बेचन सिंह, प्राचार्य डॉ एस पी त्रिपाठी और उपप्राचार्य संजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम ए.के त्रिपाठी, एस सी सिंह, शिल्पा सिंह, जे एन सिंह, पुण्डरीकाक्ष पाठक, अरुण भट्ट, राजेश, एम के बरनवाल, संजय यादव, शालिनी, अनामिका सिंह, नित्याशा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के 21 जिलों के नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाओं को ध्यानपूर्वक देखा तथा विद्यार्थियों से उनके कार्य करने के सिद्धांत और उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत एसडीएम ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार तथा रचनात्मक सोच का विकास करती है।

उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने, नए प्रयोग करने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में लाइट सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन मॉनिटरिंग सिस्टम, कचरा प्रबंधन कैसे करे, कार्बन प्यूरीफायर मॉडल, एसिड रेन के दुष्प्रभाव, कार्बन इमर्सन, कठपुतली, संसद भवन आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।

सभी छात्रों ने अपने मॉडल पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि यह भविष्य में होने वाले विकरण, भूमंडली कारण के दुष्प्रभाव, अम्ल वर्षा के खतरे से कैसे बचा जाए इन सब पर छात्रों ने विस्तार से बताया।

 कार्यक्रम में राम लखन मौर्य, कमलेश, डॉ विपिन सिंह, नईम मुल्लाह, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, डॉ प्रिय कुमारी, नीरज, श्याम, अमर, सौरव, राजेश ललिता, विभा, अनुपम, अजीत, स्वेक्षा, सुनील पाल, भारती चौरसिया एवम् विभिन्न विद्यालयों से आये एस्कॉर्ट संदीप, श्वेता, साधना, स्वाति, राहुल, भावना, आकाश, अरविंद, आशीष, संदीप, गौरव, शशी, ऋचा, प्रीति, सुरेंद्र, शशांक मणि, अन्नपूर्णा, बिंदु, अखिलेश, अतुल,ऋअंजली, गौतम कुमार आदि शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!