जमुई, मीरजापुर।
सावन के पवित्र प्रथम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए चुनार तहसील के जमुई बाजार से शुक्रवार को सुबह 10 बजे सैकड़ों बोल बम कांवरिया बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
कांवरिया भोलेनाथ के विभिन्न गीतों पर बैंडबाजा के साथ झूमते हुए बाजार मे भ्रमण किये और बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है आदि उदघोष करते हुए बढ रहे थे।
बैजनाथ धाम प्रस्थान करने वालों मे रहिस सिंह, सन्तोष अग्रहरी, हरिराम, शिवा, राजु, वन्दना अग्रहरी, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, चन्दन, बाढु सिंह, बहादुर सिंह, जय सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।





