रोटरी क्लब विंध्याचल ने 40 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की
0 पोष्टिक आहार के प्रति जागरूक रहने की दी जानकारी
मीरजापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल द्वारा जिला महिला अस्पताल, मिर्जापुर के मदर वार्ड में ‘स्नेहिका’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को समर्पित एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त पोषण किट वितरित की गई।
वितरित की गई किट में प्रोटीन पाउडर,भुना चना, दलिया, प्रोटीन बिस्कुट, मूंगफली, गुड़, जूस, केला, सेब, ड्राई फ्रूट, ब्रेड के साथ-साथ रागी तथा अन्य पौष्टिक सूखे मेवे शामिल थे।* इन सामग्रियों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य में सहयोग प्रदान करना था।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि रोटरी में जुलाई माह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब विंध्याचल ने ‘स्नेहिका’ प्रोजेक्ट के माध्यम से गर्भवती महिलाओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया है।





