जमुई, मीरजापुर।
जमुई चुनार मार्ग स्थित जमुई रेलवे अंडर पास पुल में बारिश का पानी भर गया है, जिसके कारण लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। थाना चुनार, तहसील, सीएचसी, चुनार नगर पालिका, चुनार (नारायनपुर) ब्लॉक और जमालपुर सहित लगभग 150 गांव को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग उपेक्षित और बदहाल है।
40 किलोमीटर दूर ब्लाक जमालपुर तक के लाखों क्षेत्रीय ग्रामीणों और दर्जनों स्कूली बच्चे, जो की जमुई चुनार मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडर पास पुल में बरसात का पानी भर जाने से लगभग 50 प्रतिशत स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जाने से शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
बताया जाता है कि पीडब्लूडी के सड़क किनारे अवैध पाइप मिट्टी गिराकर नाला को रोक दिया गया है। ऐसे मे बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है। नतीजन आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह स्वामी, रामराज सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अजय पाण्डेय एडवोकेट पूर्व महामंत्री ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी चुनार को अवगत कराया, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर एक तरफ इंजन से पानी निकाल रहे हैं और लगातार बरसात होने पर समस्या उत्पन्न हो रही है





