News

समुदाय चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 242 रोगियों के परीक्षण, बांटी निःशुल्क दवा

मीरजापुर।
शुक्रवार, 06 अगस्त को माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के प्राचार्य प्रो. डा. संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक हलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत भटवारी ग्राम प्रधान राजेश कुमार के सहयोग से सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. क्षितिज राज के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार पटेल, डॉ. त्रिभुवन राघव एवं डॉ. कोमल ढाकने कारभारी तथा समस्त कर्मचारियों के अतिरिक्त दंत विभाग से डॉ. विशाल मोदनवाल, स्त्री एवं प्रसूति विभाग से डॉ. भव्या, सर्जरी विभाग से डॉ. राजेश कुमार बिंद तथा नाक, कान एवं गला विभाग से डॉ. अंकित चौरसिया एवं मां विंध्यवासिनी चिकित्सा महाविद्यालय के इंटर्न डॉक्टरो ने प्रतिभाग किया।

चिकित्सकों द्वारा शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, श्वास संबंधी रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, स्त्री संबंधी रोग, चर्म रोग, दंत रोग एवं नाक, कान, गला से संबंधित रोगियों को देखा गया। जिसमें कुल 242 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिनमें 122 पुरुष, 98 महिलाएं एवं 22 बच्चों का उपस्थित रहे। सभी रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, तथा कुछ मरीजों को मेडिकल कॉलेज में उच्च परामर्श लेने हेतु सलाह दी गई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जागरूकता को बढ़ावा देना था।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!