विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पड़री में युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सेंटर में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 14 प्रशिक्षुओं का चयन हरियाणा स्थित Flipkart में एसोसिएट/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर हुआ है।
चयनित युवाओं को 8 घंटे प्रतिदिन कार्य के आधार पर 26 कार्य दिवस के लिए ₹19,777 से ₹21,553 तक CTC मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से एक समय का भोजन, एक समय की चाय-नाश्ता तथा घर से कंपनी तक आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन सुविधाओं के लिए प्रशिक्षुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्रशिक्षुओं के चयन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन की ऊषा मिश्रा, ग्राम प्रधान राम सागर भारती (थानापुर), ग्राम प्रधान राम सिंह राणा (हिनौती), सुधांशु मिश्रा, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सेंटर कोऑर्डिनेटर, तथा सुमित वाजपेई, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने चयनित प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के अभिभावक सुनील राय (परसनपुर कठनई), पूनम देवी (उमरिया दाढ़ीराम), प्रशांत यादव (नेवढ़िया कठनई), रेशमा देवी (कठनई), राजेंद्र प्रसाद (सिद्धि), प्रेमशंकर (सुखनई) और रामलाल (दाढ़ीराम) सहित अभय, प्रवीण, मनीषा, स्वेता पंचदेव और अजय की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं और उनके अभिभावकों ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों ने युवाओं को कौशल सीखने, रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि कौशल विकास युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करता है। स्थानीय युवाओं को बाजार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है।





