News

संत शिरोमणि रविदास की सोच को साकार करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही: शुचिस्मिता मौर्या

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। शनिवार, 08 अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास की 650 जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविदास के जन्मस्थली काशी से आए हुए पवित्र मिट्टी के कलश को कलश वंदन कार्यक्रम सिटी दक्षिणी के देवापुर पचवल, राजपुर, राजापुर, रानीबारी एवं शादी बनकट ग्राम पंचायतों में कलश वंदन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहाकि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्म जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। संत शिरोमणि रविदास की सोच को साकार करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया। अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर हैं।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा रवीन्द्र मौर्य, मण्डल महामंत्री गिरिश दूबे, मण्डल उपाध्यक्ष विकास सोनकर, विमलेश गौतम, मुकेश भारती, नन्द लाल गौतम, सुरज दूबे, अभिषेक शर्मा, आशीष मौर्य के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!