मीरजापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 25 जुलाई से 8 अगस्त तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन मे समस्त थाना क्षेत्रों में महिला स्कूल/कॉलेजों के आसपास वल्नरेबल स्पॉट्स का चिन्हीकरण करते हुए अवांछनीय तत्वों, मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारीगण एवं मिशन शक्ति, एण्टी रोमियो टीमों को निर्देश दिये गये है।
निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिला स्कूल/कॉलेजों के आसपास एवं अन्य वल्नरेबल स्पॉट्स पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण करते हुए अवांछनीय तत्वों, मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
शनिवार 08 अगस्त को मिशन शक्ति के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 1 शोहदे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार शोहदे का नाम व पता रतन कुमार सोनकर पुत्र मोतीलाल सोनकर निवासी ग्राम असरफाबाद थाना अदलहाट बताया गया है।
कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने ऐसपी ने किया निरीक्षण/भ्रमण
शनिवार, 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कावड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आमजन एवं राहगीरों से जनसंवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।





