News

रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल का छठवां वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं सातवां पदग्रहण समारोह संपन्न; रेनू अध्यक्ष, प्रखर बने रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल के सचिव

मीरजापुर। रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल का छठवां वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं सातवां पदस्थापना समारोह शनिवार देर शाम जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि डॉ. गरिमा सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सचिन उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि विवेक सिंह राजपूत एवं कुशाग्र मिश्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। पालक संस्था के बच्चों द्वारा गणेश वंदना तथा नशा मुक्ति के संदेश पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने खूब सराहा। निवर्तमान अध्यक्ष सत्यम गुप्ता और सचिव अभिनव गुप्ता के द्वारा समारोह के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात क्लब के नए पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। रेनू गुप्ता ने अध्यक्ष तथा प्रखर गुप्ता ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि डॉ. गरिमा सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, क्लब एडवाइजर मयंक गुप्ता सहित रोटरी एवं रोट्रैक्ट के अनेक साथी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि, “पूरे वर्ष हम सभी को साथ लेकर रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हम सभी मिलकर विंध्याचल को सेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में और आगे लेकर जाएं।”

मुख्य अतिथि डॉ. गरिमा सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब का यह सातवां पदग्रहण समारोह है और क्लब लगातार डिस्ट्रिक्ट के श्रेष्ठ क्लबों में अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा निरंतर उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि नई अध्यक्ष रेनू गुप्ता के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाजहित में और बेहतर कार्य करेगा।

समारोह का समापन उत्साह, सेवा भावना एवं नए कार्यकाल के प्रति संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में अपूर्वा शुक्ला , आदित्य सिंह, शुभम जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, महावीर सेठिया, शुशील झुनझुनवाला, सरीश सिंह, संजय सिंह गहरवार, उदय गुप्ता, अजय जायसवाल आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवांगी गुप्ता ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!