News

प्रतापगढ के ट्रक चालक ने खुद को घायल कर बनाई लूट की कहानी, गिरफ्तार

मीरजापुर। रविवार, 9 अगस्त 2026 को रात्रि 10 बजे थाना लालगंज पर डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक ट्रक ड्राइवर से 4 व्यक्तियों ने चाकू मारकर 1 लाख 6 हजार रूपये लूट लिये हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज थाना लालगंज पुलिस को लेकर मौके पर पहुँचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया ड्राइवर के चोट को देखते हुए व उसके द्वारा बताये गये स्थान व घटना क्रम के अनुसार मामला संदिग्ध पाया।

ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि ट्रक में लदे सामान को बिहार में उतार कर सामान के मिले पैसे को अपने किसी परिचित को पैसा दे दिया था। तत्पश्चात इस क्षेत्र में आकर मैंने पुलिस को कहानी बनाकर सूचना दी, चूकिं यह सूचना सही लगे इसके लिये दोनो हाथों पर शीशे से चोट बना लिया।

ड्राइवर द्वारा अपना नाम/पता समरोज पुत्र फिरोज निवासी पुरे मुस्तफा खां थाना मोहनगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया गया। थाना लालगंज पुलिस द्वारा समरोज उपरोक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!