चुनार, मीरजापुर। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति को लेकर नगर के सराय टेकौर मुहल्ले से कांवरियों का एक जत्था रविवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के लिए रवाना हुआ। पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद व अन्य समाजसेवियों ने दरगाह मोड़ पर कांवरियों को माल्यार्पण वस्त्र देकर विदा किया।
इस दौरान डीजे के धुन पर सभी कांवरिया नाचते झुमते नज़र आए। पूरा माहौल भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सभासद मदन लाल कांवरिया ने बताया की बालू घाट पहुंच कर पवित्र गंगा नदी से जल भरेंगे इसके बाद कांवर लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की जायेगी।




