News

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने वितरित किए तिरंगा झंडा

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने मंगलवार को देर शाम

ओझला पुल स्थित सेवाधाम जन सम्पर्क कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सैकडो लोगों को तिरंगा वितरण किया।

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग श्रीमाली ने कहाकि इस राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर बलिदानियों को नमन और याद करने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हिस्सा बनकर समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने अपील किया है कि जो समर्थ है, अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और आसपास के जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क वितरण भी कराएं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!