News

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में एक और हाई-रिस्क सर्जरी सफल
0 80 वर्षीय महिला मरीज की पित्त की थैली की दूरबीन विधि से सफल सर्जरी
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल चुनार में चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह सर की संरक्षता में 80 वर्षीय महिला मरीज की जटिल एवं हाई-रिस्क स्थिति में पित्त की थैली की दूरबीन विधि से सफल सर्जरी की गई।
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन प्रो. डॉ. उदय कान्त एवं क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा के कुशल नेतृत्व में पित्त की थैली की यह सर्जरी केवल 12 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी की गई।मरीज की जटिल स्थिति को देखते हुए सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सतत निगरानी एवं पूरी मेडिकल टीम के समन्वित प्रयासों से मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। वर्तमान में मरीज स्थिर हैं और तेजी से रिकवर कर रही हैं। इस सफल सर्जरी के लिए पूरी OT, Anesthesia, Critical Care एवं Nursing Team को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गंभीर मरीजों के उपचार में तत्पर, सुरक्षित, विशेषज्ञ एवं समर्पित चिकित्सा सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके लिए 9628214214 या 7522063706 पर संपर्क किया जा सकता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!