News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गज शामिल, मीरजापुर के अरुण सिंह हटाए गये

मीरजापुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कोर कमिटी चुन ली गई है। वसुंधरा राजे, राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी की नई टीम में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

दिल्ली से MCD के पूर्व सीनियर लीडर जय प्रकाश और DDA के मेंबर राजीव बब्बर को भी अहम जिम्मेदारियां मिली। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मौका नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए संदीप पाठक को भी टीम में जगह दी गई है।

बीजेपी की नई टीम में एम नागराजा, लाल सिंह आर्य, वर्षाबेन दोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, मधुचंद्र इस टीम में बरकरार हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल, तारिक मंसूर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

   बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है। वहीं, मीरजापुर से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम से हटा दिया गया है। इस परिवर्तन से जनपद के नगर और मड़िहान विधानसभा के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गयी है और कयासों का दौर भी जारी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!