मीरजापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 17 से 21 अगस्त 2026 तक बी.पी.एम.जी. स्कूल सुरियावां भदोही में संपन्न हुए चैंपियनशिप में डैफोडिल्स के तीन छात्रों ने पदक जीते हैं।
पदक विजेताओं में देवांश सोनकर कक्षा 12 ने अंडर- 19, 54 किग्रा से कम वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता, प्रियांशु सोनकर कक्षा 12 ने अंडर-17, 51 किग्रा से कम वर्ग मे रजत पद और रितिका यादव कक्षा 11 ने अंडर-19, 40 किग्रा से कम वर्ग मे कांस्य पदक जीता।
वहीं, नेशनल क्वालीफिकेशन के विए देवांश सोनकर और प्रियांशु सोनकर ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, डायरेक्टर अपराजिता सिंह एवं प्रधानाचार्य मोहित चौधरी ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहाकि छात्रों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेल भावना का परिणाम है। डैफोडिल्स परिवार को अपने इन होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है।





