News

कलकलिया नदी में झाड़ियों में उतराया मिला विवाहिता का शव; तीन दिन लगातार एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू, चौथे दिन हुआ बरामद

अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के चकलिया गांव निवासी प्रियंका पाल उर्फ पिंकी पुत्री दीना पाल (22) के मंगलवार की सुबह कलकलिया नदी में डूबने की आशंका के बाद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया। चौथे दिन शुक्रवार को महिला का शव नदी की झाड़ियों में उतराया हुआ मिला।

थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि चकलिया गांव निवासी दीना पाल की पुत्री प्रियंका पाल (22) मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे नदी की तरफ गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर चिंतित होकर उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि महिला को सुबह नदी की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद नदी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की।

सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। शुक्रवार को चौथे दिन नदी की झाड़ियों में महिला का शव उतराया हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!