News

केबी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित; खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार: प्राचार्य

मीरजापुर।

के.बी. पीजी कॉलेज मीरजापुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके कड़े संघर्षों को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास का एक बेहद मजबूत आधार हैं।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. रामदास ने संगोष्ठी का संचालन करते हुए मेजर ध्यानचंद जी के खेल कौशल, उनकी उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. रतन लाल, डॉ. रतनेश मिश्रा, अम्बुज पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. राजेश पाल, डॉ. प्रांकुर आनंद और डॉ. प्रभुनाथ यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!