पदाधिकारी अपने-अपने प्रवास क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से करें संवाद: जिलाध्यक्ष
मीरजापुर। मंगलवार, 1 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर हुई मे जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मंडल स्तर पर कार्यसमिति के सत्यापन तथा सभी मंडलों में प्रवास योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहाकि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है तथा प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने प्रवास क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है।
संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान सह संयोजक चंद्रांशु गोयल ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री पि0 मोर्चा संजय भाई पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री अनिल कुमार सिंह, पूनम चौरसिया, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, रायचंद दूबे, सह कोषाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल कार्यक्रम संयोजकगण उपस्थित रहे।





