ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। पत्रकार ज्ञान दास गुप्त के भतीजे व राजेश कुमार गुप्ता के सुपुत्र अनुराग ने जेआरएफ क्वालीफाई कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर गंगाराम झा हास्टल में रहकर अनुराग ने इसी वर्ष एमए (हिन्दी) कम्पलीट किया और अब पीएचडी करेगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई अनुराग ने ड्रमंडगंज बाजार स्थित श्री जयदुर्गा इंटर कालेज से किया।उसके बाद बीए व एमए की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कर अब आगे की पढ़ाई के लिए जो कालेज मिलेगा। वहीं से रहकर करना चाहता है।
विशेष बात यह है कि अनुराग ने अब तक जो भी टेस्ट दिया सभी में उसे सफलता मिली है। देवहट ड्रमंडगंज के पूर्व प्रधान आदर्श शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष व अनुराग के दादा दयासागर गुप्त ने अनुराग के इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





