News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन मीरजापुर में डीएम-एसपी की उपस्थिति में हर्षोल्लास से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन का आयोजन

मीरजापुर। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर “पवन कुमार गंगवार” जिलाधिकारी मीरजापुर की उपस्थिति में “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 04.09.2026 को पुलिस लाइन मीरजापुर में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें श्रीकृष्ण लीला को दर्शाया गया साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा भावनात्मक प्रस्तुति दी गयी।

भारी संख्या में आये दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देख भाव विभोर हो गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन किर्तन के उपरान्त “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित मंदिर में विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया तथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया तत्पश्चात पुलिस कर्मियों व आमजन में प्रसाद वितरण किया गया ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान सहित प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!