मीरजापुर।
जिले के मड़िहान एवं पडरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग वारदातों में नाबालिक को बहलाकर भगाने व दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते 19 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी।
थाना मडिहान पर धारा 137(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर शुक्रवार 04 सितम्बर को उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सत्यदेव पुत्र स्व0 कोलई राम निवासी गहिरा थाना मड़िहान को अतंर्गत धारा 137(2),352,351(3),65(1),87 बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया।
इसी तरह श थाना पड़री पर 31 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। धारा 137(2) बीएनएस में पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार, 4 सितम्बर को उपनिरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त करन पुत्र महेश निवासी ग्राम छोटीबारी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अतंर्गत धारा 137(2), 65(1),87 बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेज दिया गया।





