मीरजापुर। बुधवार, 16 सितंबर को आरपीएफ के एएसआई कमलेश बर्नवाल, सीटी राकेश सोनकर द्वारा ट्रेन नंबर 22947 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में अनाधिकृत वेंडरों, भीख मांगने वालों की चेकिंग के दौरान 5 महिलाएं बिना अधिकार पत्र के गाड़ी के जनरल कोच में यात्रियों से जबरन पैसे मांगती मिली। उनकी जुर्मा स्वीकारोक्ति पर एलएचसी गायत्री पासवान के सहयोग से मीरजापुर प्लेटफार्म नंबर 1 पर सुबह समय 8.25 बजे गिरफ्तार किया गया।
आरोपीयो ने सामूहिक रूप से बताया कि हम लोग ट्रेनों में दीनदयाल उपाध्याय से प्रयागराज छिवकी बाद पीसीओआई से मिर्जापुर के मध्य गाड़ियों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगते है। आज भी ट्रेन नंबर 22947 में PCOI से जनरल कोच यात्रियों से पैसे मांग रहे थे।
महिला आरोपियों के जुर्म स्वीकारोक्ति पर उसके विरुद्ध मीरजापुर पोस्ट पर मु0अ 0सं0 462 – 465/26 US 137, 145C, 146 RA RPF/MZP समय दो बजे बजे प्र0सं0- 32 पर पंजीकृत किया गया।
महिला आरोपीयो में शालू पत्नी लालचंद उम्र 32 वर्ष वार्ड नं0 6 भाई का खोह थाना धरम कोट जिला – मोगा पंजाब, हाल पता – काली मंदिर स्टेशन रोड मुगलसराय थाना मैनाताली जिला- चंदौली उ0प्र0, रीना देवी पत्नी दीपा उम्र- 33 वर्ष वार्ड नं0 15 मोहल्ला गोगोनी थाना – जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब, आमना WO रोहित उम्र – 18 वर्ष RO – भाई का खोह धर्म कोट PS धरम कोट जिला – मोगा पंजाब, पूजा पत्नी अभिषेक उम्र 21 वर्ष RO वार्ड नं0 12 बी पी ओ जंदावाली जे आर के जंदावाली PS हनुमानगढ़ राजस्थान, रानो देवी पत्नी पप्पू कुमार उम्र – 26 वर्ष भाई का खोह धरम कोट PS धरम कोट जिला – मोगा पंजाब बताया। सभी महिलाओं का हाल पता काली मंदिर स्टेशन रोड मुगलसराय PS मैनाताली जिला चंदौली यूपी बताया गया।
मामला जमानतीय होने पर व उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आदेशानुसार व नियमानुसार दिनांक 21-9-26 को समय 10.00 बजे श्रीमान ACJMR/PRYJ के समक्ष उपस्थित होकर अपने मामले के निपटारे हेतु निर्देशित कर मुचलके पर रिहा किया गया।





