News

मीरजापुर। 

गुरूवार, दिनांक 17 सितम्बर 2026 समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मिर्जापुर मे यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष( दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)श्री सोहन लाल श्रीमाली की अध्यक्षता मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार दुबे, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दस हजार दीपो का प्रज्ज्वलन किया तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षो के सेवा काल से प्रेरणा प्राप्त किया।
समाज कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) असीम अरुण जी ने कहा कि सर्वोदय विद्यालयों मे ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परम्पराओ और महापुरुषों के जीवन से जुड़ने तथा विद्यार्थियों मे कौशल, रचनात्मकता और सेवा की भावना विकसित करने का माध्यम है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!